बरहरवा।
राजमहल अधिवक्ता संघ का वर्ष 2025–27 के लिए चुनाव शुक्रवार, 05 दिसंबर 2025 को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। मतदान अपराह्न 1:30 बजे तक कराया गया, जिसके बाद चुनाव पर्यवेक्षक धर्मेंद्र नारायण (झारखंड राज्य विधिक परिषद सदस्य) की उपस्थिति में निर्वाचन समिति के सदस्य दिवाकर प्रसाद कर्ण, राजीव दास एवं राजकुमार ठाकुर ने दोपहर 2:00 बजे से मतगणना प्रारंभ की।
अध्यक्ष पद
मणिलाल मंडल ने 68 मत प्राप्त कर विनय कुमार साह (41 मत) को 27 मतों के अंतर से पराजित किया।
उपाध्यक्ष पद
मोहम्मद जहीर शेख ने 79 मत प्राप्त किए, जबकि उनके प्रतिद्वंदी अनिल सिंह को 42 मत मिले। जहीर शेख ने 37 मतों से जीत हासिल की।
सचिव (प्रशासनिक)
इस पद पर निरंजन कुमार सरकार ने 61 मत प्राप्त किए और दिलीप कुमार शाह (55 मत) को 6 मतों के अंतर से हराया।
संयुक्त सचिव
मोहम्मद रेजाउल शेख ने 72 मत प्राप्त कर मनीर आलम (49 मत) को 23 मतों से पराजित किया।
लाइब्रेरियन पद
कड़े मुकाबले में मनबहकुल प्रसाद मोदी ने 60 मत प्राप्त किए, जबकि भारत लाल चौधरी को 57 मत मिले। मोदी 3 मतों से विजयी रहे।
कोषाध्यक्ष एवं उप-कोषाध्यक्ष
इन दोनों पदों पर क्रमशः रूपेश कुमार चौरसिया और प्रदीप कुमार प्रमाणिक ने निर्विरोध जीत दर्ज की।
कार्यकारिणी सदस्य
- सुबोध कुमार महतो – 101 मत
- राजदीप यादव – 99 मत
- संत कुमार घोष – 86 मत
- भुवनेश्वर प्रसाद यादव – 77 मत
- सुमन कुमार निर्माण – 73 मत
इन सभी ने जीत हासिल की।
चुनाव पर्यवेक्षक धर्मेंद्र नारायण एवं निर्वाचन समिति ने सभी विजयी उम्मीदवारों को प्रमाणपत्र प्रदान कर बधाई दी।