बरहरवा:-चंदवा प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोहनपुर में बुधवार को बाल विवाह मुक्त भारत सौ दिवसीय अभियान के तहत मंथन संस्था के सामुदायिक सामाजिक कार्यकर्ता शबनम प्रवीण ने स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान शबनम प्रवीण ने बाल विवाह के बारे में छात्र-छात्राओं को जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि बाल विवाह करना जुर्म है। इससे बच्चों का भविष्य खराब होता है। कहा कि शादी की उम्र लड़की के लिए 18 वर्ष एवं लड़का के लिए 21 वर्ष निर्धारित किया गया है। कहा कि बाल विवाह को लेकर लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बाल मजदूरी करना अपराध है।
कहा कि 14 वर्ष से कम उम्र के किसी भी बच्चे को किसी भी कारखाने या खान में काम करने के लिए नियुक्त नहीं किया जा सकता है। मानव तस्करी और जबरन श्रम का निषेध करता है। जिसमें बाल श्रम भी शामिल है।
कहा कि 6 से 14 वर्ष की आयु के सभी बच्चों को मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार देता है। अंत में स्कूली छात्र-छात्राओं ने बाल विवाह के खिलाफ शपथ ली। मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक सुशील वर्णवास मुर्मू आदि थे।