Views: 205
0 0
साबुन निर्माण एवं मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण का किया गया शुभारंभ।

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

साबुन निर्माण एवं मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण का किया गया शुभारंभ।

दुमका:- इंडियन बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान जामा, दुमका में उद्यमिता विकास कार्यक्रम के तहत् महिलाओं के लिए एक साथ दो प्रशिक्षण माइक्रोएंटरप्राइज व साबुन निर्माण एवं 10 दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण शुरू किया गया। इसमें जामा, मसलिया, रामगढ़, जरमुंडी के कुल 65 प्रशिक्षणर्थियों को शामिल किया गया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि…

साबुन निर्माण एवं मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण का किया गया शुभारंभ।
Read Time:3 Minute, 17 Second
साबुन निर्माण एवं मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण का किया गया शुभारंभ।


दुमका:- इंडियन बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान जामा, दुमका में उद्यमिता विकास कार्यक्रम के तहत् महिलाओं के लिए एक साथ दो प्रशिक्षण माइक्रोएंटरप्राइज व साबुन निर्माण एवं 10 दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण शुरू किया गया। इसमें जामा, मसलिया, रामगढ़, जरमुंडी के कुल 65 प्रशिक्षणर्थियों को शामिल किया गया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि जामा प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री सिद्धार्थ शंकर यादव, आरसेटी के निदेशक पंकज कुमार चौधरी, जेएसएलपीएस जामा के बीपीएम मीनाती सिंह, एवं दीदियों के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी ने प्रशिक्षणर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी महिलाएं पूरी लगन के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करें, साथ ही उन्होंने महिलाओं के उत्साहवर्धन के लिए कहा कि गाँव की महिलाएं अपने कैरियर के लिए बहुत ज्यादा जागरूक है। उन्होंने सभी से कहा कि आप सभी को किसी भी तरह की परेशानी हो तो आप हमसे सीधे संपर्क करें जहाँ तक हो सके आपके समस्याओं का समाधान किया जायेगा। आरसेटी के निदेशक पंकज कुमार चौधरी ने सभी चयनित प्रशिक्षुओं को पूरे मनोयोग से सीखने एवं शत प्रतिशत मन लगाकर कार्य करने के लिए उत्साहवर्धन किया। साथ ही उन्होंने कहा कि माइकोइंटरप्राइज वो साबुन निर्माण के तहत सभी दीदियों को घर में उपयोग होने वाली सुगन्धित साबुन, सर्फ, फिनाइल, हार्पिक आदि बनाने का प्रशिक्षण दिया जायेगा साथ ही अनेक प्रकार के मशरूम सिखाये जायेंगे जिसमें बटन मशरूम,ओयस्टर मशरूम,दूधिया मशरूम आदि। निदेशक पंकज कुमार चौधरी ने सभी प्रशिक्षुओं से कहा कि प्रशिक्षण के अलावे आप सभी को बैंकिग और विभिन्न सरकारी प्रायोजित योजनाओं के बारे में, व्यासाय प्रबंधन में सॉफ्ट स्किल्स , उधमशीलता दक्षताओं , समय प्रबंधन और संचार कौशल जैसे क्षेत्रों की भी जानकारी प्रदान की जायेगी। इस मौके पर जामा जेएसएलपीएस के बीपीएम मीनाती सिंह,आरसेटी के संकाय सदस्य उत्पल कुमार लाहा, अमरदीप कुमार कार्यालय सहायक मनोज कुमार सिंह तथा संजय सोरेन एवं अन्य उपस्थित थे।

Loading

साबुन निर्माण एवं मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण का किया गया शुभारंभ।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed