संवाददाता विक्रम यादव
मेदिनीनगर (पलामू):- पलामू जिला पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गंभीर अपराध को अंजाम होने से रोकते हुए पारा शिक्षक सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मामला एक सरकारी स्कूल की रसोइया से अनैतिक संबंध बनाने के दबाव और उसके विरोध के बाद हत्या की साजिश रचने से जुड़ा हुआ है।
रसोइया पर दबाव बना रहा था पारा शिक्षक
जानकारी के अनुसार सरकारी स्कूल में कार्यरत 55 वर्षीय पारा शिक्षक सत्यदेव विश्वकर्मा काफी समय से स्कूल की रसोइया से अनैतिक संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था। रसोइया द्वारा बार-बार इनकार किए जाने पर उसने मामला अपने पति को बताया।बहस के बाद रची गई हत्या की योजना रसोइया के पति द्वारा इस विरोध पर पारा शिक्षक और उसके बीच बहस हुई।
शिक्षक ने रची हत्या की साजिश
इसी विवाद के बाद सत्यदेव विश्वकर्मा ने रसोइया के पति की हत्या कराने की साजिश रच डाली।खबर है कि उसने हत्या को अंजाम देने के लिए 40 हजार रुपये में तीन शूटरों को सुपारी दी थी।शूटरों के साथ पकड़ाया पारा शिक्षक हत्या की योजना के अनुसार मुख्य शूटर राजवंश परहिया को गोली चलाने की जिम्मेदारी दी गई थी, जबकि राजू साव और मंटू कुमार परहिया चाकू से हमला करने वाले थे।इसी बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली, और टीम ने घात लगाकर पारा शिक्षक और तीनों शूटरों को गिरफ्तार कर लिया।
हथियार बरामद गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस एक देसी कट्टा दो जिंदा कारतूस दो चाकू बरामद किए हैं।सभी आरोपी छतरपुर थाना क्षेत्र के सिलदिली के कुंडौली गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।
एसपी ने दी विस्तृत जानकारी
रीष्मा रमेशन ने बताया कि पारा शिक्षक सत्यदेव विश्वकर्मा ने राजवंश परहिया से इलाज कराने के दौरान उससे परिचय बढ़ाया था।राजवंश परहिया पहले भी डकैती के मामले में जेल जा चुका है और उसकी उम्र 50 वर्ष से अधिक है।एसपी ने यह भी बताया कि सत्यदेव विश्वकर्मा पारा शिक्षक होने के साथ-साथ डॉक्टर का भी काम करता है।