बरहरवा ।प्रखंड क्षेत्र के अतापुर स्थित आर्या ग्लोबल स्कूल परिसर में रविवार को विद्यालय के तीसरे वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि जिला शिक्षा अधीक्षक हर्ष कुमार,आर्या ग्लोबल स्कूल के प्रिंसिपल विष्णु कुमार शाह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएसई कुमार हर्ष ने कहा कि इस क्षेत्र में ऐसे विद्यालय कि आवश्यकता है,जो कम समय में मुकाम हासिल किया है सराहनीय है।
उन्होंने कहा कि कहा कि शिक्षा हर व्यक्ति के लिए जरूरी है,शिक्षा के बगैर लोग मुख्य धारा से नहीं जोड़ सकता है।विद्यालय शिक्षकों के साथ साथ अभिभावक भी अपने बच्चों को मार्गदर्शन करें बच्चे को प्रतिदिन स्कूल जाने के लिए प्रोत्साहित करना भी जरूरी है।
उन्होंने कहा कि सभी अभिभावकों का जिम्मेदारी है कि वह अपने बच्चों को शिक्षित बनाए।इस दौरान स्कूली छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा संस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसमें मुख्य रुप से भाषण प्रतियोगिता,रिकोर्डिंग डांस समेत कई अन्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।मौके पर झामुमो जिला संयुक्त सचिव काजू मल्लिक,प्रखंड अध्यक्ष अयुब अली, केन्द्रीय समिति सदस्य अखलाकुर रहमान,सीआरपी अशोक पाल,रानी हांसदा,कमलकांत पंडित,पूनम हांसदा,शुसाना मुर्मू,प्रिया कुमारी आदि थे।