लातेहार:पर्व-त्योहार से पहले खाद्य सुरक्षा जांच अभियान तेज,पुराना आलू नया बनाने की जांच

लातेहार:पर्व-त्योहार से पहले खाद्य सुरक्षा जांच अभियान तेज,पुराना आलू नया बनाने की जांच

Views: 111
0 0
Read Time:2 Minute, 55 Second
लातेहार:पर्व-त्योहार से पहले खाद्य सुरक्षा जांच अभियान तेज,पुराना आलू नया बनाने की जांच

लातेहार: आगामी पर्व-त्योहार को देखते हुए उपायुक्त लातेहार उत्कर्ष गुप्ता के निर्देश पर जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने हेतु लगातार निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इस दिशा में जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी डॉ. मोइन अख्तर के नेतृत्व में आज गुरुवार को लातेहार शहरी क्षेत्र में विभिन्न खाद्य व्यवसायों का औचक निरीक्षण किया गया।

इस अभियान के दौरान सोशल मीडिया पर चर्चा में रहे पुराने आलू को कृत्रिम रूप से नया आलू बनाने के मामले की पुष्टि हेतु थोक एवं खुदरा बाजार से आलू के नमूने लिए गए। मुख्यतः नमूने टांड़ स्थित थोक व्यवसाय सुरेश प्रजापति और गोविंद प्रसाद साहु से लिए गए, जबकि खुदरा बाजार से भी नया आलू संग्रह किया गया।

निरीक्षण के दौरान कई अन्य अवैध और गुणवत्ता संबंधित उल्लंघन भी पाए गए:

लातेहार:पर्व-त्योहार से पहले खाद्य सुरक्षा जांच अभियान तेज,पुराना आलू नया बनाने की जांच
  • थाना चौक के पास प्रतिबंधित गुटखा/जर्दा पाए जाने पर दो कारोबारियों को कोटपा के तहत 400 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
  • सब्जी बाजार स्थित जेनरल स्टोर राजेश कुमार के Expiry Bread को नष्ट कराया गया और दोबारा ऐसा न करने की चेतावनी दी गई।
  • मेन रोड स्थित हिन्दुस्तान बेकरी को अपने उत्पादों पर FSSAI लाइसेंस, निर्माता का नाम, पता और एक्सपायरी डेट अंकित करने का निर्देश दिया गया।
  • मे० प्रियंका ग्रोसरी जेनरल स्टोर को बिना अनुज्ञप्ति संचालन के नोटिस जारी कर 14 दिनों में अनुज्ञप्ति लेने का आदेश दिया गया।
  • मे० आयुष्मा स्वीट्स में मिठाइयों की जांच में कालाकंद और खोवा सही पाए गए, लेकिन रसगुल्ला में स्टार्च मिलावट पाई गई, जिसके सुधार हेतु नोटिस जारी किया गया।

डॉ. मोइन अख्तर ने बताया कि पर्व-त्योहार के दौरान यह निरीक्षण अभियान निरंतर चलता रहेगा और सभी उल्लंघनों के मामले में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

More From Author

48 घंटे में दिव्यांग खतरू सोरेन का प्रमाण पत्र, 12 घंटे में पेंशन स्वीकृति,उपायुक्त का निर्देश

48 घंटे में दिव्यांग खतरू सोरेन का प्रमाण पत्र, 12 घंटे में पेंशन स्वीकृति,उपायुक्त का निर्देश

“Submit News”

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

ताजा खबरें

local news

add

Post