बरहरवा में पल्स पोलियो और कुष्ठ उन्मूलन अभियान को लेकर सहियाओं का प्रशिक्षण आयोजित

बरहरवा में पल्स पोलियो और कुष्ठ उन्मूलन अभियान को लेकर सहियाओं का प्रशिक्षण आयोजित

Views: 63
0 0
Read Time:4 Minute, 54 Second
बरहरवा में पल्स पोलियो और कुष्ठ उन्मूलन अभियान को लेकर सहियाओं का प्रशिक्षण आयोजित

बरहड़वा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सभागार में सोमवार को पल्स पोलियो एवं कुष्ठ उन्मूलन अभियान को लेकर सेविका एवं सहियाओं के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. पंकज कर्मकार ने की। प्रशिक्षण के दौरान डॉ. कर्मकार ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान 12 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक उप-राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान 12 अक्टूबर को सभी बूथों पर स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा शून्य से पाँच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अभियान के सफल संचालन हेतु 12 अक्टूबर से पूर्व सहिया अपने-अपने क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाएं, ताकि अधिक से अधिक बच्चों को पोलियो खुराक दी जा सके। जो बच्चे छूट जाएंगे, उन्हें 13 और 14 अक्टूबर को डोर टू डोर अभियान के तहत खुराक पिलाई जाएगी।‌ वहीं, नवंबर माह में होने वाले कुष्ठ रोग खोज अभियान को लेकर साहिबगंज के प्रशिक्षक अनिर्बन गोस्वामी ने विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कुष्ठ रोग के कारण, लक्षण एवं पहचान की प्रक्रिया पर चर्चा की और संदिग्ध मरीजों को तत्काल बरहरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजने का निर्देश दिया। मौके पर प्रखंड कुष्ठ पदाधिकारी हर्षवर्धन के अलावा रामनगर, शुक्रवासनी, डाटा पाड़ा, मधुवा पाड़ा एवं कोटालपोखर की सभी सहियाएं शामिल हुईं। मौके पर फरीदा खातून, मुस्लेमा, रानी कुमारी, श्रुति मंडल, अनुराधा, सेलिना, डोली, रूबी देवी सहित कई अन्य उपस्थित रहीं।बरहड़वा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सभागार में सोमवार को पल्स पोलियो एवं कुष्ठ उन्मूलन अभियान को लेकर सेविका एवं सहियाओं के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. पंकज कर्मकार ने की। प्रशिक्षण के दौरान डॉ. कर्मकार ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान 12 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक उप-राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान 12 अक्टूबर को सभी बूथों पर स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा शून्य से पाँच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अभियान के सफल संचालन हेतु 12 अक्टूबर से पूर्व सहिया अपने-अपने क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाएं, ताकि अधिक से अधिक बच्चों को पोलियो खुराक दी जा सके। जो बच्चे छूट जाएंगे, उन्हें 13 और 14 अक्टूबर को डोर टू डोर अभियान के तहत खुराक पिलाई जाएगी।‌ वहीं, नवंबर माह में होने वाले कुष्ठ रोग खोज अभियान को लेकर साहिबगंज के प्रशिक्षक अनिर्बन गोस्वामी ने विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कुष्ठ रोग के कारण, लक्षण एवं पहचान की प्रक्रिया पर चर्चा की और संदिग्ध मरीजों को तत्काल बरहरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजने का निर्देश दिया। मौके पर प्रखंड कुष्ठ पदाधिकारी हर्षवर्धन के अलावा रामनगर, शुक्रवासनी, डाटा पाड़ा, मधुवा पाड़ा एवं कोटालपोखर की सभी सहियाएं शामिल हुईं। मौके पर फरीदा खातून, मुस्लेमा, रानी कुमारी, श्रुति मंडल, अनुराधा, सेलिना, डोली, रूबी देवी सहित कई अन्य उपस्थित रहीं।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

More From Author

जिला समन्वयक ने किया आवास योजना का निरीक्षण

जिला समन्वयक ने किया आवास योजना का निरीक्षण

विदेशी पर्यटकों ने किया राजमहल की ऐतिहासिक धरोहरों का दीदार

विदेशी पर्यटकों ने किया राजमहल की ऐतिहासिक धरोहरों का दीदार

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

ताजा खबरें

local news

add

Post