जिला टॉप टेन में शामिल छात्र-छात्राओं को मिला सम्मान

जिला टॉप टेन में शामिल छात्र-छात्राओं को मिला सम्मान
Views: 202
0 0
Read Time:2 Minute, 55 Second
जिला टॉप टेन में शामिल छात्र-छात्राओं को मिला सम्मान

घाघरा। प्लस टू एस.एस. हाई स्कूल, घाघरा में मैट्रिक एवं इंटर परीक्षा में जिला स्तर पर टॉप टेन में स्थान बनाने वाले छात्र-छात्राओं के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के एसटी, एससी कल्याण मंत्री सह विद्यालय कार्यकारिणी अध्यक्ष चमरा लिंडा ने दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह में माध्यमिक, इंटर कला एवं विज्ञान संकाय में जिले के टॉप टेन में शामिल छात्र-छात्राओं को मंत्री ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

अपने संबोधन में मंत्री लिंडा ने कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण की नींव है। ऐसे सम्मान समारोह से जहां प्रतिभावान छात्रों का मनोबल बढ़ेगा, वहीं अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे किसी भी मायने में कम नहीं हैं, उन्हें केवल सही मार्गदर्शन और अवसर की आवश्यकता है।

जिला टॉप टेन में शामिल छात्र-छात्राओं को मिला सम्मान

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली बच्चों की पहचान कर उनकी पढ़ाई में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए रिपोर्ट तैयार की जाए। मंत्री ने छात्रों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने की सीख दी और अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ समाज के प्रति जिम्मेदार बनने की शिक्षा भी दें।

समारोह में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न गीत, नृत्य एवं स्वागत गान प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया।

मौके पर जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खलखो, बीडीओ दिनेश कुमार, सीओ खाखा सुशील कुमार, बीपीओ पुष्पा टोप्पो, विधायक प्रतिनिधि संजीव उरांव, सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य संतोष कुमार, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment