साहेबगंज में ‘नालसा वीर परिवार सहायता योजना, 2025’ के तहत लीगल एड क्लिनिक – डेडीकेटेड सेल का वर्चुअल उद्घाटन

साहेबगंज में ‘नालसा वीर परिवार सहायता योजना, 2025’ के तहत लीगल एड क्लिनिक – डेडीकेटेड सेल का वर्चुअल उद्घाटन
Views: 299
0 0
Read Time:3 Minute, 32 Second
साहेबगंज में ‘नालसा वीर परिवार सहायता योजना, 2025’ के तहत लीगल एड क्लिनिक – डेडीकेटेड सेल का वर्चुअल उद्घाटन

साहेबगंज।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) की महत्वाकांक्षी पहल ‘नालसा वीर परिवार सहायता योजना, 2025’ के अंतर्गत शनिवार को साहेबगंज में लीगल एड क्लिनिक – डेडीकेटेड सेल का वर्चुअल उद्घाटन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय न्यायमूर्ति श्री तरलोक सिंह चौहान, मुख्य न्यायाधीश, झारखंड हाई कोर्ट – सह – मुख्य संरक्षक, झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, रांची ने किया। इस अवसर पर माननीय न्यायमूर्ति श्री सुजीत नारायण प्रसाद, न्यायाधीश, झारखंड हाई कोर्ट – सह – कार्यकारी अध्यक्ष, झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण सहित अन्य न्यायाधीश भी मौजूद रहे।

उद्घाटन उपरांत प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश – सह – अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, साहेबगंज श्री अखिल कुमार ने डेडीकेटेड सेल का निरीक्षण किया। उन्होंने नियुक्त पैनल अधिवक्ताओं, पी.एल.भी. एवं रक्षाकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को निःशुल्क कानूनी सहायता प्रदान करना है। इसके साथ ही योजना के तहत उनके परिवारों को पेंशन, सेवा संबंधी विवाद, सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने तथा पारिवारिक विवादों के समाधान हेतु आवश्यक कानूनी सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।

इस अवसर पर परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश संजय कुमार उपाध्याय, जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रथम रजनी कान्त पाठक, जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश तृतीय श्री शेखर कुमार, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सिंधु नाथ लामाये, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विश्वनाथ भगत, सिविल जज सह न्यायिक दंडाधिकारी अनूप मरांडी, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी तुषार आनंद, रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी राहुल कुमार, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी सुमित कुमार वर्मा सहित कई न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे।

इसके अलावा जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री प्रेम नाथ तिवारी, लोक अभियोजक एवं उनकी टीम, चीफ लीगल एड डिफेन्स काउंसिल श्री अरविन्द गोयल एवं उनकी टीम, अधिवक्तागण, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, बैंक कर्मी और पारा विधिक स्वयंसेवक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

One thought on “साहेबगंज में ‘नालसा वीर परिवार सहायता योजना, 2025’ के तहत लीगल एड क्लिनिक – डेडीकेटेड सेल का वर्चुअल उद्घाटन

Leave a Comment