Read Time:52 Second
बरहरवा। राधानगर थाना क्षेत्र के श्रीधर दियारा पंचायत के साहेब टोला में बुधवार शाम गंगा कटाव की चपेट में आकर डेढ़ वर्षीय अयान शेख नदी में बह गया। वह अपने मां के साथ नानी के घर आया हुआ था और घर के बाहर नदी किनारे खेल रहा था।
इसी दौरान कटाव से जमीन धंसने पर वह नदी में गिर पड़ा।
सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण खोजबीन में जुट गए, लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका। स्थानीय मुखिया तमल मंडल ने अंचल प्रशासन से गोताखोरों की मदद लेने की मांग की है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।