लातेहार। जिला मुख्यालय के जोगना ताड़ में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से स्वच्छता अभियान चलाकर महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई की गई और उन्हें पुष्प अर्पित किया गया।
भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार के नेतृत्व में स्वतंत्रता सेनानी नीलांबर-पीतांबर की प्रतिमा पर सफाई कर माल्यार्पण किया गया।
इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता जिले के सभी मंडलों में घर-घर तिरंगा अभियान के साथ स्वच्छता कार्यक्रम भी चला रहे हैं, साथ ही स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले महापुरुषों को नमन कर रहे हैं।
स्वच्छता अभियान में पूर्व बीस सूत्री उपाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजधानी प्रसाद यादव, जिला महामंत्री अमलेश सिंह, बंसी यादव, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष छोटू राजा, महेश सिंह, जिला कार्यसमिति सदस्य आनंद सिंह, उत्तम कुमार, नितेश यादव, राजबली राम, दीपक कुमार, मोनू सोंडिक, पिंटू राम, गिरधारी राम सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।