गढ़वा: स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक

गढ़वा: स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक
Views: 194
0 0
Read Time:4 Minute, 57 Second
गढ़वा: स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक

अनूप कुमार गुप्ता,

न्यूज अप्रैजल प्रतिनिधि, गढ़वा समाहरणालय स्थित सभागार में गुरुवार को उपायुक्त दिनेश यादव की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मुख्य समारोह स्थल के रूप में गोविंद इंटर कॉलेज (टाउन हॉल) मैदान का चयन किया गया। समारोह को सफल बनाने के लिए झंडोत्तोलन, मंच निर्माण, बैठने की व्यवस्था, महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण सहित विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि मुख्य समारोह स्थल पर चिकित्सा सुविधा, अग्निशमन व्यवस्था, ध्वनि विस्तारक यंत्र, पेयजल, शौचालय, विद्युत आपूर्ति तथा विधि व्यवस्था के समुचित प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। साथ ही, आमंत्रण पत्रों की छपाई एवं वितरण, प्रभात फेरी, परेड का आयोजन और राष्ट्रगान का पूर्वाभ्यास भी तय समय पर हो।


उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीद जवानों के आश्रितों को सम्मानित करने और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किए जाने की योजना पर भी बल दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्कूली बच्चों की भागीदारी को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए गए।

मुख्य झंडोत्तोलन कार्यक्रम 15 अगस्त को प्रातः 9:01 बजे टाउन हॉल मैदान में आयोजित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, उपायुक्त आवासीय कार्यालय में सुबह 8:15 बजे, समाहरणालय में 10:20 बजे, अनुमंडल कार्यालय में 10:50 बजे एवं पुलिस लाइन में 11:15 बजे (संभावित) झंडोत्तोलन कार्यक्रम आयोजित होंगे।


स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को संध्या 4 बजे से टाउन हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त ने कार्यक्रम स्थल पर अतिथियों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

स्वतंत्रता दिवस के दिन प्रशासन, मीडिया एवं आम नागरिकों के बीच फैंसी फुटबॉल मैच का आयोजन नव निर्मित फुटबॉल स्टेडियम में अपराह्न 4 बजे से किया जाएगा।

आवागमन को लेकर किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए ट्रैफिक व्यवस्था और नो एंट्री प्लान को लेकर भी निर्देश जारी किए गए। प्रभात फेरी व अन्य कार्यक्रमों में सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने का दायित्व संबंधित पदाधिकारियों को सौंपा गया है।

उपायुक्त ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को कार्यक्रम स्थल एवं शहर की साफ-सफाई सुनिश्चित करने को कहा। कार्यपालक अभियंता को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने और जिला जनसंपर्क पदाधिकारी को ध्वनि विस्तारक यंत्र की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।


उन्होंने सभी पदाधिकारियों को सौंपे गए कार्यों को समय पर एवं समर्पण भाव से पूरा करने और सभी कार्यक्रमों में समय से उपस्थित रहने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अमन कुमार, अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, सीआरपीएफ-172 बटालियन के कमांडेंट, अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार, पुलिस उपाधीक्षक, विशेष कार्य पदाधिकारी, नजारत उप समाहर्ता, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी समेत कई वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Loading

गढ़वा: स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment