रांची:- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने हरमू स्थित प्रदेश कार्यालय में 20 नवंबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा भाजपा और एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में भाजपा के कई राष्ट्रीय नेताओं ने चुनाव प्रचार किए।
प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी की 6 विशाल सभा हुई। एक रोड शो किया। झारखंड जैसे छोटे राज्य में देश के प्रधानमंत्री अगर इतना समय दे रहे हैं, तो यह राजनीतिक रूप से लोकतंत्र को मजबूत करने और झारखंड के लोगों के प्रति उनके प्यार व रिश्ता को दर्शाता है।
प्रधानमंत्री का अतिरिक्त गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ,उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित कई नेताओं की सभा झारखंड में हुई।झारखंड के चुनाव प्रभारी व भारत सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और प्रदेश के प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई ने भी कई सभाएं की।
झारखंड के कार्यकर्ता ने भी नेताओं के साथ खूब मेहनत की।सबको पता है। वहां से बार-बार से कहते आती रही। विधि प्रकोष्ठ की ओर से चुनाव आयोग को शिकायतें भी की गई। उसके साथ-साथ आश्चर्यजनक लगा।यहां भी उसकी शिकायत हुई। जहां से मुख्यमंत्री चुनाव लड़ रहे हैं, वहां यह हाल है। वहां तो निष्पक्ष चुनाव होना चाहिए था। सबसे अधिक साफ सुथरा चुनाव होना चाहिए था। किसी तरह की शिकायत नहीं होनी चाहिए थी।
हेमंत सोरेन बरहेट में भी बहुत काम किए होंगे। वहां उनका प्रचार भी नहीं करना चाहिए था, लेकिन उनके लोग राइफल लेकर घूम रहे थे और पैसे बांट रहे थे।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पंकज मिश्रा ने अपना दो जगह पर नाम डाल रखा है। राजमहल और बरहेट विधानसभा में भी उनका नाम है।
उन्होंने कहा कि बरसों पहले दिए गए मेरे बयान को आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोशल मीडिया पर जारी कर रहे हैं। राजनीतिक में यह सब चलता है,श्री मरांडी ने राज्य महिला ,युवा, मजदूर,किसान ,दलित ,आदिवासी,पिछड़ा सभी समाज का भाजपा और एन डी ए के प्रति विश्वास जताने केलिए आभार व्यक्त किया।