
जमशेदपुर :- घोड़ाबंधा के पंचायत क्षेत्रों में आजसू प्रवक्ता अप्पू तिवारी के नेतृत्व में रामचंद्र सहिस के समर्थन में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान उपस्थित लोगों से एकजुट होकर राष्ट्रहित और राज्यहित में मतदान करने का आग्रह किया गया, साथ ही ‘बटेंगे तो कटेंगे’ का नारा देते हुए वोट की अपील की गई।
इस दौरान खड़ंगाझार बाज़ार, सब्जी मार्केट, शिवनगरी, ज्योति नगर, कार्तिक नगर, राधिका नगर आदि बस्तियों में जन संपर्क अभियान चलाया गया।
संपर्क अभियान में आजसू पार्टी के ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष अध्यक्ष प्रकाश विश्वकर्मा, आकाश सिन्हा, भाजपा के धनुर्धर त्रिपाठी, पूर्व भाजपा जिला प्रवक्ता अंकित आनंद, पंकज मिश्रा , प्रकाश ठाकुर, सुमित जायसवाल, अभिनव राठौड़, अजय गिरी, अमन लोहार, गौरव सिंह, अजय पॉल, विकास पांडेय, गौरव कुमार, अशोक स्वामी, मनोज कुमार, प्रकाश पुरी, गौरव कुमार सहित कई अन्य नेता मौजूद थे।