
मांडर:- 26 सितंबर दो दिवसीय दिव्यांग शिविर का आयोजन मांडर ब्लॉक परिसर मांडर में किया गया ,जिसमे मुख्य अतिथि विधायक शिल्पी नेहा तिर्की के द्वारा मांडर ब्लॉक परिसर में दिव्यांगो के बीच निशुल्क सहायक उपकरण वितरण किया गया,ये सहायक उपकरण श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के सौजन्य से उपलब्ध कराई गई।
इस शिविर में दिव्यांगों के बीच 50 ट्राइसाइकिल,25 व्हील चेयर,50 जोड़ा बैसाखी,25,वॉकिंग स्टिक,और 25 लोगो का कृत्रिम अंग के लिए मापी किया गया,सहायक उपकरण निशुल्क मिलने पर दिव्यांगजनों के चेहरे पर बहुत खुशी हुई।
कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोरंजन कुमार,प्रखंड अंचलाधिकारी राजेंद्र कुमार दास ,मांडर प्रमुख फिलिप सहाय एक्का,उप प्रमुख अमानत अंसारी,जयपुर फुट के चेयरमैन ललित केडिया,सचिव नेमी अग्रवाल, डॉक्टर एचके शाहू,एवम जयपुर फुट के कंप्यूटर ऑपरेटर,जमील मलिक,मंगा उरांव,नसीम अंसारी, प्रमुख फिलिप्स सहाय एक्का,उप प्रमुख अमानत अंसारी,साथ ही इस शिविर को सफल बनाने में आयोजन कर्ता अफरोज अंसारी, जाहिद अंसारी ,इरफान अंसारी , नेसार अख्तर,और सहयोग कर्ता फिरोज अंसारी, मो निगार अली,का महत्व पूर्ण योगदान रहा।