लातेहार/मनिका:- पोषण माह 2024 के तहत बच्चों को कुपोषण से बचाव,एनीमिया से बचाव एवं कुपोषण मुक्त झारखंड अभियान को सफल बनाने को लेकर दिन गुरूवार को आंगनबाड़ी सेविकाओं के द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई।
वहीं रैली कार्यक्रम का नेतृत्व सीडीपीओ अर्चना सिन्हा के द्वारा किया गया साथ ही रैली की शुरुआत पचफेड़ी चौक के समीप से की गई और समापन प्रखंड कार्यालय परिसर में किया गया। वहीं सीडीपीओ अर्चना सिन्हा ने बताया कि पोषण माह 2024 का आयोजन 1 सितंबर से 30 सितंबर तक किया जा रहा है जिसमें सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में गर्भवती महिलाओं और धात्री माता सहित 6 माह से 6 वर्ष तक के बच्चों को पोषाहार उपलब्ध कराना है ।
सभी महिलाओं को अपने बच्चों को कुपोषण एवं एनीमिया से बचाव के प्रति जागरूक भी करना है। मौके पर बाल विकास परियोजना सुपरवाइजर नीतू कुमारी आंगनबाड़ी सेविकाकई लोग मौजूद रहे।