
हिंदू लड़की का अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद हुआ बवाल
धनबाद:- मुफस्सिल थाना क्षेत्र के इलामी गांव में गुरुवार को दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गया.पुलिसकर्मियों पर भी पथराव किया गया.दरअसल, एक हिंदू लड़की का अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद बवाल मच गया.बताया जा रहा है कि एक समुदाय विशेष के लड़के ने युवती की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी थी।इसके बाद
वीडियो वायरल करने वाले आरोपी लड़के के साथ भी मारपीट किया गया। इसी के बाद दोनों समुदायों में विवाद बढ़ गया।
झड़प की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम गांव में पहुंची. झड़प सुलझाने गई पुलिस पर ही पथराव कर दिया गया।समुदाय विशेष के लोगों ने दूसरे समुदाय के लोगों की दुकानों में भी उत्पात मचाया है। गांव में स्थिति अभी तनावपूर्ण बनी हुई है। पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है।