Views: 144
0 0
जनता दरबार, विकास मेला सह स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

जनता दरबार, विकास मेला सह स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन

संवाददाता,लातेहार:- जिले के चंदवा प्रखंड के पंचायत सचिवालय, सासंग परिसर में शनिवार को जनता दरबार, विकास मेला सह स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त गरिमा सिंह, आईटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, उप विकास आयुक्त सुरजीत कुमार सिंह, अपर समाहर्ता रामा रविदास, जिला परिषद सदस्य सरोज देवी, उप प्रमुख अश्विनी कुमार एवं जनप्रनिधियों…

जनता दरबार, विकास मेला सह स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन
Read Time:5 Minute, 33 Second
जनता दरबार, विकास मेला सह स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन


संवाददाता,
लातेहार:- जिले के चंदवा प्रखंड के पंचायत सचिवालय, सासंग परिसर में शनिवार को जनता दरबार, विकास मेला सह स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त गरिमा सिंह, आईटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, उप विकास आयुक्त सुरजीत कुमार सिंह, अपर समाहर्ता रामा रविदास, जिला परिषद सदस्य सरोज देवी, उप प्रमुख अश्विनी कुमार एवं जनप्रनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया।इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में आमजनों को योजनाओं की जानकारी प्रदान करने तथा उन्हें योजनाओं के लाभ से आच्छादित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के द्वारा जनता दरबार, विकास मेला सह स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। इस विकास मेला में विभिन्न विभागों के द्वारा लोगों को योजनाओं की जानकारी प्रदान करने तथा योजनाओं के लाभ हेतु आवेदन प्राप्त करने हेतु स्टॉल लगाया गया है। उन्होंने आमजनों से कहा विभागों के द्वारा लगाये गए स्टॉल में जाकर योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ लें। उपायुक्त लातेहार ने अपने सम्बोधन में लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दिया तथा उनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।विकास मेला में कृषि विभाग से 4 लाभुकों को बीच मृदा स्वास्थ्य कार्ड, 5 लाभुकों के बीच बिरसा फसल विस्तार योजना अंतर्गत मक्का बीज वितरण ,कल्याण विभाग से 2 छात्र छात्राओं के बीच साईकिल का वितरण , शिक्षा विभाग से 2 छात्र छात्राओं के बीच स्कूल यूनिफॉर्म, 2 छात्र छात्राओं के बीच पाठ्य पुस्तक, 2 छात्र छात्राओं के बीच स्कूल कीट वितरण , अंचल कार्यालय चंदवा से 4 लाभुकों के बीच जाति स्थानीय प्रमाण पत्र वितरण , श्रम विभाग से मातृत्वप्रसुविधा योजना के तहत 2 लाभुकों के बीच 30,000 राशि की स्वीकृति ,मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 6 लाभुकों को स्वीकृति पत्र वितरण , आपूर्ति विभाग से 2 लाभुकों के बीच ग्रीन राशन कार्ड, 2 लाभुकों के बीच सोना सोबरन धोती साड़ी योजना एवं 3 लाभुकों को मुख्यमंत्री चना दाल वितरण योजना का लाभ दिया गया। शिक्षा स्कूली एवं साक्षरता विभाग एवं राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षण संस्थान के द्वारा 5 नवसाक्षरो को बुनियादी साक्षरता परीक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात अंकपत्र सह साक्षरता प्रमाण पत्र दिया गया। सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत 04 छात्राओं के बीच स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। अबुआ आवास योजना अंतर्गत 5 लाभुकों को द्वितीय किस्त की स्वीकृति पत्र वितरण किया गया दी। आम बागवानी के तहत 6 लाभुकों को स्वीकृति पत्र वितरण किया गया। बिरसा सिंचाई कूप योजना के तहत 5 लाभुकों को स्वीकृति पत्र वितरित किया गया।कार्यक्रम में सम्पूर्णता अभियान के सफल संचालन को लेकर सभी को शपथ ग्रहण कराया गया।मौके पर डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, जिला परिवहन पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार, जिला भू अर्जन पदाधिकारी राजेश कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी अनिल कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा श्रेयांश, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अलका हेंब्रम, जिला कृषि पदाधिकारी अमृतेश सिंह, जिला पशुपालन पदाधिकारी समेत सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, मुखिया पुष्पा देवी, जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।

Loading

जनता दरबार, विकास मेला सह स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed