लातेहार:- जिले से एक ऐसा खबर मिल रहा हैं जहा रिश्ता को तार तार कर दिया।मामला लातेहार सदर थाना क्षेत्र के जालिम गांव की हैं जहा एक चाची और भतीजा में प्यार हो गया और साथ में दोनों ने अवैध संबंध भी बना डाला,बाद में भतीजा ने शादी से इंकार किया तो चाची ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर कानूनी कारवाई की मांग किया हैं।
आईए जानते हैं आवेदन में क्या लिखा हुआ है।
काल्पनिक नाम नीता देवी, उम्र- 23 वर्ष, पति- मनीष राम, , ग्राम- जालिमखुर्द, थाना एवं जिला- लातेहार की निवासी हूँ। आगे कहना है कि मेरी शादी वर्ष 2020 में मनीष राम के साथ हुई थी। मैं अपने ससुराल में करीब दो-तीन वर्ष अच्छे से रही। इस दौरान मेरे ससुराल के बगल में रहने वाला मेरा चचेरा भतीजा पप्पू कुमार राम, पिता- स्व0 कृष्ण राम का मेरे घर में आना-जाना लगा रहता था। उसकी नजर मेरे प्रति खराब थी। इसी दौरान वर्ष 2022 में एक दिन मेरे भतीजा पप्पू कुमार राम मेरे घर आया। उस समय घर में कोई नहीं था। अकेलापन का फायदा उठाकर उसने मेरे साथ बलात्कार किया और मुझे इस घटना के बारे में किसी से कुछ भी नहीं बताने की धमकी दी तथा कहा कि यदि किसी को कुछ बताई तो मैं तुम्हें जान से मारकर फेंक दूंगा। उसने यह भी कहा कि मैं तुमसे शादी कर लूँगा। तुम अपने पति को छोड़ दो। मैं उसकी बातों में आकर इस घटना के बारे में किसी को कुछ नहीं बताई। धीरे-धीरे पप्पू कुमार राम मेरे घर बराबर आने लगा और मेरे साथ हमेशा शारीरिक सम्बन्ध बनाने लगा और हमेशा मुझे शादी करने का प्रलोभन देता रहा।
इसी दौरान अगस्त, 2023 में मैं गर्भवती हो गई। जब मैं शादी करने के लिए दबाव बनाने लगी तो हमेशा वह टाल-मटोल करने लगा। चार माह का गर्भ होने के बाद नवंबर, 2023 में मैं जब उसपर पुनः शादी करने के लिए दबाव बनाई तब वह गुस्से में आकर मुझे जबरन पिस्टल की नोंक पर मेरा गर्भपात कराने के उद्देश्य से मुझे दवा खिला दिया, जिससे मेरे पेट में असहनीय दर्द शुरू हो गया और मेरा गर्भपात हो गया। तब मैं इस घटना की जानकारी अपने पति को दी। उसके बाद गांव वालों की मौजूदगी में पंचायती हुआ, जिसमें पप्पू कुमार राम ने साफ तौर पर कहा कि मैं किसी भी कीमत पर शादी नहीं करूंगा। उसे जहां जाना है, जाए। मेरा भी पहुंच-पैरवी ऊंचा है, मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।अब पीड़िता ने श्रीमान् से गुहार लगाई हैं की ऐसी परिस्थिति में मेरा मायके और ससुराल में रहना दूभर हो गया है। मेरा जीवन पप्पू कुमार राम के कारण बर्बादी के कगार पर है।