संवाददाता,
लातेहार:- पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रदीप कुमार ठाकुर ने कहा कि कला अभिव्यक्ति का एक सशक्त माध्यम है. उन्होने कहा कि कला के माध्यम से हम अपनी प्राचीन धरोहरों को विकसित कर सकते हैं. आज हम अपनी प्राचीन धरोहरों को खो रहे हैं. सामाजिक संरचना के आवश्यक तत्व विलुप्त होते जा रहे हैं कला के माध्यम से हम समाज को जोड़ सकते हैं. ठाकुर मंगलवार को विद्यालय परिसर में आयोजित चार दिवसीय चित्रकाला (लोक कला) के समापन के मौके पर बोल रहे थे. उन्होने आगे कहा कि समाज उपयोगी उत्पाद कार्य देश की समृद्ध धरोहर व सांसकृतिक पंरपराओं के पुर्नगठन और इसे पुर्नजीवित करने का अवसर प्रदान करता है. कार्यशाला में वाराणसी के जाने माने कलाकार कमला सिंह ने बच्चों को चित्रकला की बारिकियों की जानकारी दी.मौके पर कला शिक्षक अनुराग कश्यप, कनिष्ठ सचिवालय सहायक भीम कुमार सिंह प्रतिभागियों में रुचि कुमारी ,खुशी कुमारी, अनुष्का कुमारी,अर्पित राज, पीयूष कुमार और अनुप्रिया कुमारी आदि ने भाग लिया.श्री ठाकुर ने बताया कि विद्यालय की विशेष अवसर पर इन चित्रों को प्रदर्शनी लगाई जाएगी।