संवाददाता
लातेहार:- लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के निमित्त सामान्य प्रेक्षक निखिल निर्मल के द्वारा सोमवार को को बूथ संख्या 211, 212, उत्क्रमित उच्च विद्यालय, करकट, लातेहार का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया गया।निरीक्षण के क्रम में मतदान केंद्रों में मूलभूत सुविधाओं-पेयजल, बिजली आपूर्ति, छाया हेतु शेड, महिला-पुरुष हेतु अलग अलग शौचालय, रैंप, आदि सुविधाओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।इसके अलावे बूथ निरीक्षण के क्रम में सामान्य प्रेक्षक ने बीएलओ, सुपरवाईजर को निदेशित करते हुए कहा कि शत प्रतिशत मतदान के लिए मतदाताओं की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। ऐसे में अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक करें, ताकि ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदाता अपने मत का उपयोग सुनिश्चित कर सकें।इस दौरान उपायुक्त गरिमा सिंह, पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार कौशल कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, भू अर्जन पदाधिकारी राजेश कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा श्रेयांश, प्रखंड विकास पदाधिकारी लातेहार मनोज तिवारी व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।