
प्रेम कुमार साहू की रिपोर्ट,
घाघरा:- लोक आस्था का पर्व चैती छठ के तीसरे दिन रविवार को श्रद्धालुओं ने श्रद्धाभाव के साथ अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। पर्व को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल है। वहीं छठ व्रती महिलाओं ने सूर्य को अर्घ्य देकर पुत्र के दीर्घायु की कामना की। श्रद्धालुओं ने घाघरा छठ मोहल्ला,जगबगीचा सहित कई जगह सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित किया। अर्घ्य देने के बाद जल में प्रवाहित किए दीपों का विहंगम दृश्य देखते ही बन रहा था। घाट पर व्रतियों द्वारा छठी मैया की पूजा-अर्चना करते हुए गाए जा रहे गीत छठ गीत कांचहि बांस के बहंगिया,बहंगी लचकत जाए.., छठ मईया दीही ना आशीर्वाद.., केलवा जे फरेला घवद से ऊपर सुगा मंडराए, से पूरा वातावरण भक्तिमय रहा। सभी लोग छठी मईया की आराधना कर सुखमय जीवन की कामना कर रहे थे। व्रतियों ने इस दौरान सूर्यदेव से सुख-समृद्धि की मन्नतें मांगी।