स्थानीय समाचारझारखंडलातेहार

वन विभाग द्वारा घर गिराये जाने पर पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

वन विभाग द्वारा घर गिराये जाने पर पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

लातेहारः- वन विभाग के द्वारा घर गिराये जाने पर पीड़ित परिवार ग्राम पंचायत चुॅंगरु थाना छिपादोहर जिला लातेहार निवासी चंद्रदेव उराँव पिता स्व महंगू उराँव ने पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन को लिखित आवेदन देकर न्याय कि गुहार लगाई है। दिये गये आवेदन में लिखा है कि उक्त भूमि पर मेरा 15 वर्षों से कब्जा है। और मैं हमेशा जोत कोड़ करते आ रहा हूं। उसी भूमि पर वर्ष 2022 में अपने रहने के लिए एक घर बनाए क्योंकि मेरे पास रहने का कोई ठिकाना नहीं था हमलोग जैसे तैसे रहते थे इसके बिच में हमें कोई कठिनाई नहीं हुई लेकिन आचानक बिना नोटिस दिए कोड़ी, गैता,सबल से बनारस यादव पिता स्व रामप्रसाद यादव ग्राम कोरवामड़ई थाना छिपादोहर जिला लातेहार एवम् दुसरा अमर बड़ाइक जो छिपादोहर में वनरक्षी के रूप में में कार्यरत हैं। इन दोनों ने मिलकर मेरे घर को तोड़ दिया।मैं एक गरीब आदमी हूँ घर गिराये जाने के बाद मेरे पास रहने का कोई ठिकाना नहीं हैं हमलोग दर दर भटक रहे हैं। आगे उन्होंने‌ जिला प्रशासन से छ ति कि गई घर कि मुआवजे एवं न्याय कि गुहार लगाई है।

Loading

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button