Views: 290
0 0
शिलान्यास कार्यक्रम में गरजे भानु, 51असहाय बहनों का शादी कराना हर किसी का बस की बात नहीं।

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

शिलान्यास कार्यक्रम में गरजे भानु, 51असहाय बहनों का शादी कराना हर किसी का बस की बात नहीं।

सुजित कुमार मेहता की रिपोर्ट, बिशुनपुरा(गढ़वा):-भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के क्षेत्रीय विधायक भानू प्रताप शाही ने आज दिन गुरूवार को बिशुनपुरा प्रखंड मुख्यालय के पिपरी कला बाजार मुख्य सड़क से ग्राम जतपुरा तक 2 करोड़ रूपए की लागत से सड़क मरमत्ती कार्य का किया शिलान्यास। जहां कार्यक्रम विशुनपुरा मण्डल उपाध्यक्ष अशोक कुमार मेहता की अध्यक्षता में…

शिलान्यास कार्यक्रम में गरजे भानु, 51असहाय बहनों का शादी कराना हर किसी का बस की बात नहीं।
Read Time:3 Minute, 38 Second
शिलान्यास कार्यक्रम में गरजे भानु, 51असहाय बहनों का शादी कराना हर किसी का बस की बात नहीं।

सुजित कुमार मेहता की रिपोर्ट,

बिशुनपुरा(गढ़वा):-भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के क्षेत्रीय विधायक भानू प्रताप शाही ने आज दिन गुरूवार को बिशुनपुरा प्रखंड मुख्यालय के पिपरी कला बाजार मुख्य सड़क से ग्राम जतपुरा तक 2 करोड़ रूपए की लागत से सड़क मरमत्ती कार्य का किया शिलान्यास। जहां कार्यक्रम विशुनपुरा मण्डल उपाध्यक्ष अशोक कुमार मेहता की अध्यक्षता में किया गया। वहीं कार्यक्रम को लोगों ने बारी बारी से संबोधित किया,जहां कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक भानू प्रताप शाही ने कहा की हमसे पहले भी यह भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से 14 विधायक बने, लेकिन बिशुनपुरा प्रखंड में आज हमारे द्वारा कई योजनाओं जैसे विशुनपुरा पुल, रोड, हाई स्कूल, प्लस टू विद्यालय, हॉस्पिटल, बांकी नदी नहर परियोजना का पकीकरण का कार्य मेरे द्वारा किया गया है।

शिलान्यास कार्यक्रम में गरजे भानु, 51असहाय बहनों का शादी कराना हर किसी का बस की बात नहीं।

वहीं उन्होंने पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले के विधायक कुर्सी पर जाने के बाद लखनऊ और बनारस के कोठा पर जाते हैं वहीं हम रांची से खीच कर क्षेत्र में विकाश कार्यों को लाते हैं। वहीं उन्होंने पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव के पूर्व में आए बयान पर पलट वार करते हुए कहा की लोगों ने 51 असहाय बहनों का शादी टिप्पणी किए हैं अगर उनके बस की बात है तो करके दिखाएं। वहीं उन्होंने सभा को सम्बोधित करते हुए केन्द्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियां भी गिनाई। उन्होंने ने कहा की आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामों का भारत ही नहीं पूरे दुनियां में डंका बज रही है। अगर नरेंद्र मोदी की फिर से केन्द्र में सरकार बनती है तो 2 वर्ष के अंदर बाकी बचे लोगों को पक्का मकान(आवास) बनेगी। अंत में उन्होंने भारत माता की जय , एंव जय श्री राम के नारे के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

शिलान्यास कार्यक्रम में गरजे भानु, 51असहाय बहनों का शादी कराना हर किसी का बस की बात नहीं।

वहीं कार्यक्रम में विधानसभा प्रभारी दयानंद भगत, अनूसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष लक्ष्मण राम, जिला कार्यसमिति सदस्य अनिल चौबे, वंशीधर नगर सांसद प्रतिनिधी मुकेश चौबे, संवेदक राजा सिंह, विधायक प्रतिनिधि सह जिला शोशल मीडिया प्रभारी जितेंद्र दीक्षित, अशोक पासवान, मण्डल उपाअध्यक्ष अशोक कुमार मेहता, मंटू पाण्डेय सहित सैकड़ों ग्रामीण एंव कार्यकर्ता उपस्थित थे। वहीं मंच का संचालन विधायक प्रतिनिधि कृष्णा विश्वकर्मा ने किया।

Loading

शिलान्यास कार्यक्रम में गरजे भानु, 51असहाय बहनों का शादी कराना हर किसी का बस की बात नहीं।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports