मनिका:- मनिका प्रखंड के ग्राम पंचायत बंदुवा में ग्राम प्रधान महावीर प्रसाद की अध्यक्षता में रविवार को एक सामूहिक बैठक किया गया। जिसमें सर्व समिति से निर्णय लिया गया कि सूर्य मंदिर का कार्य जो अधूरा है जिसे सूर्य मंदिर में काम पूर्ण करने को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। मौके पर राजेंद्र प्रसाद उर्फ राजू के द्वारा बोला गया कि सूर्य मंदिर में जितना भी टाइल्स लगेगा जो कि मैं दूंगा वही गोपाल प्रसाद के द्वारा सूर्य मंदिर में बिजली का खर्च लेने की जिम्मा लिया। बाकी बचे हुए कार्य को मिल जुल कर मंदिर निर्माण करने का प्लान बनाया गया।मौके पर उपस्थित ग्राम प्रधान महावीर प्रसाद, सह दुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष लव कुमार दुबे, राजीव रंजन कुमार साहू, मुखिया पति भारदुल सिंह, उप मुखिया पति धर्मेंद्र प्रसाद, प्रेमचंद प्रसाद, पंकज प्रसाद, सुधीर प्रसाद, दीपक प्रसाद ,जनार्दन प्रसाद, विष्णु देव प्रसाद, विशेश्वर साव, विनोद ठाकुर सहित कई लोग उपस्थित थे।