
अमड़ापाड़ा/पाकुड़
अमड़ापाड़ा प्रखंड अंतर्गत अमड़ापाड़ा -दुमका मुख्य पथ पर एक तेज रफ़्तार स्कार्पियो(जेएच 16 एच 1455) ने एक बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी की बाइक मे सवार दो युवकों मे से एक की घटनास्थल पर ही मौत गई।दुर्घटना के तुरंत ही स्कार्पियो घटनास्थल से भाग निकली।स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा अमड़ापाड़ा थाना को सुचना दी गई। सुचना मिलते ही पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस की जानकारी के अनुसार मृतक बाइक चालक दुमका जिला के गोपीकांदर प्रखंड के कुशचीरा निवासी अर्जुन माल के पुत्र कर्म कुमार के रुप मे हुई। वहीं बाइक मे सवार दूसरे व्यक्ति की पहचान अर्जुन तुरी के रुप मे हुई,जो गंभीर रुप से घायल है।घायल को बेहतर इलाज हेतु फूलो झानो अस्पताल दुमका रेफर किया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार घटनास्थल से फरार स्कार्पियो को अमड़ापाड़ा पुलिस द्वारा अपने कब्जे मे ले लिया गया।