बारियातू :- थाना क्षेत्र के फूलसु पंचायत अंतर्गत बारिबांध ग्राम निवासी प्रमोद यादव की पत्नी लीलू देवी (28) क़ो राजेश यादव व उसके पत्नी द्वारा गला दबाकर फांसी में लटकाने का आरोप लगाया है. मृतक के जेठ बिनोद यादव ने बताया की मेरा भाई बोल नहीं पता है वह मुखबधिर है. दो बच्चों के साथ भाई ससुराल पांकी स्थित केकरगढ़ गया हुआ था. उसी रात्रि में मृतिका लीलू देवी ने अपने मोबाइल नंबर 7366006096 से अपने बहन रीमा कुमारी मोबाइल 8935928581
पर रविवार रात्रि लगभग 8 से 9 बजे रात्रि के आसपास फोन कर बताई की चापानल में पानी लाने क़ो लेकर राजेश यादव और उसके पत्नी के साथ लड़ाई हो रहा है आज हमको इनलोग मार देंगे. इसके बाद गांव के बगल के व्यक्ति रामजतन यादव पिता गेंदा यादव के 9905338459
पर भी उपरोक्त नंबर से फोन कर जानकारी दिया गया था. सुबह लीलू देवी की फांसी से लटकते देख ससुर बालकेश्वर यादव ने फांसी से निचे उतार दिया था. मृत महिला क़ो आसपास के ग्रामीण देखने के लिए भींड इक्क्ठा हो गए. देखने आए लोगों द्वारा कहा गया की फांसी से क्यों तुम उतारे हो पुलिस क़ो क्या जबाब दोगे. आनन फानन में भय से पुनः ससुर बालकेश्वर यादव द्वारा फांसी में लटका दिया गया.इसकी सूचना बारियातू थाना क़ो दी गई. सूचना पाते ही पुलिस पहूँचकर मृत महिला की शव क़ो कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद परिजनों क़ो शव क़ो सौंप दिया गया. परिजनों ने दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है. उक्त सम्बन्ध में थानेदार मुकेश चौधरी से बात किए जाने पर बताया की अनुसन्धान जारी है मामले क़ो जल्द उदभेदन कर दिया जायेगा.