खौफनाक! मामूली विवाद के बाद दंपति ने की खुदकुशी, दो महीने के नवजात को भी उतारा मौत के घाट

खौफनाक! मामूली विवाद के बाद दंपति ने की खुदकुशी, दो महीने के नवजात को भी उतारा मौत के घाट
Views: 210
0 0
Read Time:2 Minute, 10 Second
खौफनाक! मामूली विवाद के बाद दंपति ने की खुदकुशी, दो महीने के नवजात को भी उतारा मौत के घाट

रांची (Rns): पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र में एक दंपति ने मामूली विवाद के बाद अपने नवजात बच्चे की जान लेने के साथ खुदकुशी कर ली। सूचना मिलने पर नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि बिहार के गया के रहने वाले जोगेंद्र भुईंया की शादी कुछ वर्ष पहले तेलियाडीह में हुई थी। वे अपनी ससुराल में ही रहते थे और उनका दो माह का बच्चा भी है। जोगेंद्र का देर रात नये कपड़ों को लेकर पत्नी से झगड़ा हुआ था। पत्नी चाहती थी कि जोगेंद्र नये कपड़े खरीदें पर वे पैसे की तंगी के कारण ऐसा करने में असमर्थ थे।

इसे लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और वे दोनों बच्चे को लेकर एक अलग कमरे में सो गये। देर तक जब उनके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद जब ग्रामीणों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो देखा कि महिला और नवजात का शव पड़ा हुआ है और जोगेंद्र की सांसें चल रही है।

बाद में पुलिस ने जोगेंद्र को छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। घटना को लेकर नौडीहा बाजार थाना प्रभारी अमन कुमार ने बताया कि पारिवारिक विवाद में दंपत्ति ने नवजात के साथ आत्महत्या की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया है।

Loading

खौफनाक! मामूली विवाद के बाद दंपति ने की खुदकुशी, दो महीने के नवजात को भी उतारा मौत के घाट

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment