न्यु दिल्ली:- केंद्र से राज्यों को अतिरिक्त कर हिस्से के रूप में कुल 72,961.21 करोड़ रुपये जारी किये हुए हैं। जिसमें उत्तर प्रदेश (up)को सबसे अधिक 13,088.51 करोड़ रुपये मिले हुए हैं। पश्चिम बंगाल में केंद्रीय करों के हिस्से के बकाए को लेकर प.बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात भी की थी। नियमों के अनुसार, राज्यों के केंद्रीय भंडार से मिलने वाले टैक्स का हस्तांतरण 14 किस्तों में होता है। 11 किस्तें 11 महीने तक हर महीने जारी की जाती हैं, जबकि 3 किस्त मार्च में जारी होती है।
बिहार को सात हजार से ऊपर मिली कीमतमंत्रालय ने कहा कि 10 जनवरी, 2024 को राज्यों को देय कर हस्तांतरण और इस साल 11 दिसंबर को जारी 72,961.21 करोड़ के अतिरिक्त है। यूपी के अलावा बिहार को 7,338 करोड़, मप्र को 5,727.44, प.बंगाल को 5,488.88, महाराष्ट्र को 4,608.96, राजस्थान को 4,396.64 और ओडिशा को 3303.69 करोड़ का भुगतान किया गया है। वहीं, सबसे कम सिक्किम को 283 करोड़ रुपये दिए गए हैं।