कलश यात्रा के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ

कलश यात्रा के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ
Views: 255
0 1
Read Time:1 Minute, 48 Second
कलश यात्रा के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ

नावा बाजार(पलामू):- नावा बाजार प्रखंड के चचेरिया गांव में दुर्गा पूजा महोत्सव का कलश यात्रा के साथ भव्य शुभारंभ हुआ।शाश्वत वैदिक मंत्रोच्चार,माता रानी के जयकारे व भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ शनिवार से नवरात्र महोत्सव का आगाज हो गया। चचेरिया में भव्य कलश यात्रा बाजे गाजे के साथ निकाली गई।कलश यात्रा में पारंपरिक परिधान पहनकर पुरुष और महिलाएं चचेरिया स्थित देवी मंदिर परिसर से कौरव जलाशय पहुंचीं।कौरव जलाशय पहुंच गंगा पूजन के बाद कलश यात्रा पुन: चचेरिया देवी मंदिर परिसर पहुंची। कलश स्थापना के बाद पुरोहित ने पूजन संपन्न कराया।भक्तों ने मां दुर्गा की आराधना की और मां दुर्गे की जयकारों से संपूर्ण वातावरण गुंजायांन हो गया।कलश यात्रा में कोषाध्यक्ष सुनील दुबे ,चंद्रप्रकाश तिवारी, लक्ष्मी नारायण तिवारी,राजबली माहरा,पंकज तिवारी,मालिक दुबे,मुन्ना तिवारी,महेंद्र गुप्ता,छोटन बैठा, जयप्रकाश तिवारी, बिक्की तिवारी,विशाल दुबे,अभिषेक तिवारी, गोलू तिवारी,मंजीत तिवारी,बिहारी दुबे,मणिकांत तिवारी,पीयूष तिवारी आदि श्रद्धालु शामिल रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
50 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
50 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment