- प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की हुई शुरुआत
लातेहारः-कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी मुकेश निरंजन सिंन्हा उपस्थित थे।
जिला प्रभारी अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18 कामगारों के सम्मान समृद्धि एवं स्वाभिमान बढ़ाने का कार्य किया है।पीएम विश्वकर्म योजना से विभिन्न कामगार लाभान्वित होंगे:- सोनार, कुम्हार, धोबी, नई, राजमिस्त्री,लोहार, मूर्तिकार,मालाकार, मोची, ताला बनाने वाला, खिलौने बनाने वाला, टूलकिट निर्माता, मछली का जाल बनाने वाला, नाव बनाने वाला, धोबी एवं दर्जी इस योजना का लाभ लेकर समृद्ध एवं सशक्त होंगे।उक्त अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राकेश दुबे,जिला महामंत्री पंकज सिंह, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष त्रिवेणी साहू,ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री विष्णु देव प्रसाद गुप्ता, भाजपा नेता महेश सिंह, जिला कार्य समिति सदस्य आनंद सिंह, नगर मंडल अध्यक्ष रितेश कुमार,अजय तिवारी उपस्थित थे।