धुरकी/सगमा:- सगमा प्रखंड के ब्लाॅक प्रमुख सह गढ़वा जिला ब्लाॅक प्रमुख संघ के जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को धुरकी प्रखंड सह अंचल कार्यालय मे अंचल अधिकारी सह बीडीओ जुल्फिकार अंसारी से औपचारिक मुलाकात की. इस दौरान बीस मिनट तक जिला उपाध्यक्ष ने पड़ोसी प्रखंड धुरकी सहित अपने सगमा प्रखंड के समेकित विकास के लिए विस्तृत चर्चा की. सगमा प्रखंड प्रमुख ने कहा की धुरकी के नए अंचल अधिकारी सह बीडीओ से उन्होने जनप्रतिनिधियों के साथ आपसी और बेहतर तालमेल के साथ समन्वय बनाकर प्रखंड गांव और पंचायतो के समग्र विकास के लिए बातचीत की. प्रमुख ने कहा की धुरकी के अंचल अधिकारी से कहा की सगमा और धुरकी प्रखंड बड़े भाइ और छोटे भाइ की तरह हैं, उन्होने कहा की सगमा और धुरकी प्रखंड के लोग आपसी तालमेल के साथ विकास कार्यों के लिये कदम से कदम मिलाकर चलते हैं. वही अंचल अधिकारी सह बीडीओ ने कहा की सगमा ब्लाॅक के प्रमुख से औपचारिक मुलाकात बहुत अच्छा रहा उनसे उन्हें जो भी जानकारी मिली है वह सुनकर अच्छा लगा. ब्लाॅक प्रमुख ने कहा की जनप्रतिनिधी और अधिकारी एक गाड़ी के दो पहिए के समान होते हैं जबतक दोनो मे तालमेल रहता है तबतक दोनो समन्वय के साथ विकास की गाड़ी को आगे लेकर चलते हैं.