राज्य स्तरीय टीम ने “चलो करे आवास पूरा” अभियान का द्वितीय चरण के तहत पाटन प्रखण्ड क्षेत्र का किया दौरा

राज्य स्तरीय टीम ने "चलो करे आवास पूरा" अभियान का द्वितीय चरण के तहत पाटन प्रखण्ड क्षेत्र का किया दौरा
Views: 287
0 0
Read Time:2 Minute, 12 Second
राज्य स्तरीय टीम ने "चलो करे आवास पूरा" अभियान का द्वितीय चरण के तहत पाटन प्रखण्ड क्षेत्र का किया दौरा

पलामू:- ग्रामीण विकास विभाग से सुवेन्दु सिंघा एवम पवन कुमार के द्वारा लाभुकों को जल्द से जल्द आवास पूर्ण करने हेतु किया प्रेरित प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत लंबित आवास को पूर्ण कराने हेतु विभाग के निदेशानुसार “चलों करें आवास पूरा”का द्वितीय चरण अभियान सभी प्रखंड/पंचायतों में 31 अक्टूबर से 10 नवम्बर 2023 तक चलाया जा रहा है। अभियान का अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण हेतु विभाग स्तर से ग्रामीण विकास विभाग के राज्य स्तरीय टीम में शामिल सुवेंदु सिंघा एवम पवन कुमार पलामू दौरे पर है।राज्य स्तरीय टीम ने शुक्रवार को पाटन प्रखंड अंतर्गत कांके कलां पंचायत का क्षेत्र का भ्रमण किया। इस क्रम में राज्य स्तरीय टीम ने प्रखण्ड कार्यालय सभागार में सभी संबन्धित कर्मी के साथ गहन समीक्षा की गई। तत्पश्चात राज्य स्तरीय टीम द्वारा पंचायत में लाभुकों के साथ सीधा संवाद कर आवास पूर्ण करने में आ रही समस्याओं से अवगत हुए। ग्रामीण विकास विभाग टीम द्वारा सबंधित पदाधिकारियों को लाभुकों की समस्याओं को दूर करने का निर्देश दिया। साथ ही लाभुकों को जल्द से जल्द आवास पूर्ण करने हेतु प्रेरित किया गया। राज्य स्तरीय टीम भ्रमण के क्रम में जिला समन्वयक मुफ्ती अनवर एवं प्रशिक्षण समन्वयक अभय कुमार, प्रखण्ड समन्वयक शिवम जयसवाल, पंचायत सचिव, पंचायत स्वयं सेवक आदि उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment