- बलात्कार के बाद, अशिल तस्वीरें लेकर ब्लैकमेल करता था।
रातू। एक महिला को अश्लील तस्वीरें लेकर कई सालों तक अपनी वासना का शिकार बनाने का मामला प्रकाश में आया है । जानकारी के अनुसार काठीटांड थाना क्षेत्र की निवासी एक विवाहित महिला ने रातू पुलिस स्टेशन में एक युवक के खिलाफ जबरन बलात्कार का मामला दर्ज कराया है। आरोपी 33 वर्षीय युवक जतरू मुंडा काठीटांड का निवासी है। जानकारी के अनुसार महिला की शादी 10 साल पहले काठीटांड निवासी मनोज मुंडा के साथ हुई थी। रेप का आरोपी जतरू मनोज का दोस्त है। दोस्त होने के नाते जतरू उसके घर आता और जाता था। महिला के साथ मजाक भी किया करता था। इस बीच एक दिन घर पर अकेली महिला को देख जतरू ने जबरदस्ती दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद उसके मोबाइल से उसकी अश्लील फोटो ली गई। वह फोटो वायरल करने की धमकी देकर कई सालों तक महिला से दुष्कर्म करता रहा। सार्वजनिक शर्म और बदनामी के डर से महिला ने किसी को कुछ नहीं बताया ।
जतरू महिला अपने पति मनोज को जहर देकर मारने का दबाव बना रहा था।
अपने पति की मृत्यु के बाद, जतरू ने महिला को उससे शादी करने के लिए लुभाता था। जिसके कारण महिला बहुत परेशान और तंग आ गई, उसने युवक के खिलाफ रातू पुलिस स्टेशन में बलात्कार करने, उसकी नग्न तस्वीर वायरल करने की धमकी देने और उसे जहर देकर अपने पति को मारने के लिए मजबूर करने के लिए प्राथमिकी दर्ज कराई । पुलिस ने आईपीसी की धारा 418 के तहत केस नंबर 376 दर्ज कर आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है ।