लातेहार: जिला मुख्यालय के राजहार स्थित पब्लिक स्कूल की वर्ग 3 की छात्रा शिफा यास्मीन ने नेशनल कराटे चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया। जब गुरुवार को शिफा याश्मिन स्कूल पहुंची तो स्कूल के सचिव मुकेश कुमार भास्कर के द्वारा उन्हें बधाई देते हुए सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर स्कूल के सभी बच्चे मौजूद रहे। सम्मान के रूप में उन्हें मोमेंटम प्रदान किया गया। इस संबंध मुकेश कुमार ने बताते हुए कहा कि हमारे स्कूल में बच्चों के पढ़ाई के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। इसी का परिणाम है कि आज शिफा ने न केवल अपने स्कूल परिवार का, बल्कि पूरे जिले का मान राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया है। इससे अब स्कूल के अन्य बच्चे भी प्रेरणा लेंगे और आने वाले समय में कई बच्चे राज्य, राष्ट्रीय और विश्व स्तर पर स्कूल के साथ-साथ अपने माता-पिता और लातेहार जिले का मान बढ़ाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि पब्लिक स्कूल में केवल पढ़ाई पर ही नहीं अन्य क्षेत्र जैसे पेंटिंग डांसिंग और खेल और बच्चों के बोद्धिक विकास पर भी काफी जोर दिया जाता है। हमारे स्कूल में बच्चों के सर्वांगिक विकास के लिए विशेष कार्य किया जाता है और आगे भी किया जाता रहेगा।मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक मौजूद रहे।