संवाददाता केशव तिवारी बरहरवा:- राजमहल मॉडल कॉलेज मुरली में कॉलेज प्राचार्य डॉ रणजीत सिंह के नेतृत्व में बुधवार को दिशोम गुरु वीर शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। मौके पर उपस्थित छात्र और शिक्षकों अश्रुपूरित नमन करते हुए दो मिनट का मौन रख ईश्वर से प्रार्थना किया कि वे इस महापुरुष की पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। मौके पर डॉ सिंह ने कहा कि गुरुजी केवल एक राजनेता नहीं थे,वे झारखंड की आत्मा, उसकी चेतना और संघर्षशील जनभावनाओं के प्रतीक थे। विचारधारा और दलगत…