गढ़वा : उपायुक्त ने रंका प्रखंड में खनन स्थलों का किया निरीक्षण, पारदर्शिता और सुरक्षा मानकों पर दिया विशेष जोर
न्यूज अप्रैजल संवाददाता अनूप कुमार गुप्ता गढ़वा :- गढ़वा जिले के रंका प्रखंड अंतर्गत संचालित विभिन्न पत्थर खदानों एवं क्रशर प्लांटों का उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने शुक्रवार को व्यापक स्थलीय निरीक्षण किया। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य खनन कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करना, पर्यावरणीय एवं सुरक्षा मानकों के अनुपालन की समीक्षा करना, और दस्तावेजीय…