सांसद विजय हांसदा और कांग्रेस नेता तनवीर आलम ने किया छठ घाटों का निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा पर दिया जोर
बरहड़वा।राजमहल सांसद विजय कुमार हांसदा और कांग्रेस प्रदेश महासचिव सह युवा नेता तनवीर आलम ने सोमवार शाम बरहरवा नगर के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छठ पूजा समिति के सदस्यों से मुलाकात कर पर्व की शुभकामनाएं दीं तथा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को लेकर की गई तैयारियों की जानकारी ली।…