Views: 325
0 0
उपायुक्त गरिमा सिंह ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

उपायुक्त गरिमा सिंह ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

सदर अस्पताल में साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया लातेहार:- उपायुक्त गरिमा सिंह के द्वारा आज सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने अस्पताल में भर्ती मरीजों को उपलब्ध करायी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया गया।निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने सिविल सर्जन डॉ अवधेश…

उपायुक्त गरिमा सिंह ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण
Read Time:3 Minute, 57 Second

  • सदर अस्पताल में आने वाले मरीजों को सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सभी सुविधाएं निश्चित तौर पर गुणवत्ता के साथ ससमय मुहैया कराई जाए:– उपायुक्त…

सदर अस्पताल में साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया


उपायुक्त गरिमा सिंह ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

लातेहार:- उपायुक्त गरिमा सिंह के द्वारा आज सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने अस्पताल में भर्ती मरीजों को उपलब्ध करायी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने सिविल सर्जन डॉ अवधेश कुमार सिंह को स्पष्ट निर्देश दिया कि स्वास्थ्य सुविधा में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं हो। उपायुक्त ने सदर अस्पताल में साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने इस दौरान अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधा को और बेहतर व सुदृढ़ करने को लेकर चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को पूरी लगन के साथ कार्य करने की बात कही।

उपायुक्त गरिमा सिंह ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण


सदर अस्पताल के विभिन्न फ्लोर में इलाजरत मरीजों का उपायुक्त ने हालचाल जाना और इलाज कराने पहुंचे मरीजों से पूछताछ कर सरकार द्वारा मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। मरीजों ने बताया कि सदर अस्पताल में समय पर उन्हें सारी सुविधाएं प्राप्त हो रहीं हैं।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने फीमेल वार्ड में नवजात शिशु की हालत देखी और बच्चों की स्थिति की जानकारी लेते हुए डॉक्टर को बेहतर तरीके से नवजात शिशुओं का समुचित इलाज करने का निर्देश दिया गया। साथ ही कुपोषण उपचार केन्द्र के निरीक्षण के क्रम में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया। इसके अलावे उपायुक्त ने रसोई घर, भोजनालय का निरीक्षण कर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने एवं प्रतिदिन के मेनू के अकॉर्डिंग पौष्टिक भोजन मरीजों को उपलब्ध कराने की बात कही। अस्पताल परिसर में शौचालय की साफ-सफाई की सही तरीके से हो इसे सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

उपायुक्त गरिमा सिंह ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त द्वारा आईसीयू, ओपीडी, एसएनसीयू, प्रसव वार्ड, एमटीसी, डायलिसिस, जाँच केंद्र, जिरियाट्रिक वार्ड, दवा स्टॉक के साथ विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया। उन्होंने चिकित्सकों को समय पर अस्पताल में उपस्थित होने तथा टीम भावना के साथ कार्य करते हुए बेहतर सेवाएं जनता को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

इस दौरान सिविल सर्जन डॉ अवधेश कुमार सिंह, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा श्री श्रेयांश, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन और संबंधित चिकित्सक उपस्थित थे।

Loading

उपायुक्त गरिमा सिंह ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports