माओवादियों ने सारंडा में सड़क पर पेड़ गिराकर वोट बहिष्कार का बैनर लगाया

माओवादियों ने सारंडा में सड़क पर पेड़ गिराकर वोट बहिष्कार का बैनर लगाया

भाकपा माओवादियों ने सारंडा जंगल के सुदूरवर्ती गांवों के मतदाताओं को बूथ स्थल पर जाने से रोकने के लिए सुबह सारंडा जंगल के छोटानागरा थाना व दीघा पंचायत अन्तर्गत हतनाबुरु-मारंगपोंगा के बीच मुख्य ग्रामीण सड़क पर दो जगह पेड़ काटकर गिरा दिया है। इतना ही नहीं चुनाव बहिष्कार संबंधित बैनर भी लगा दिया है। पेड़ गिरने से उक्त मार्ग पर आवागमन ठप हो गया है तथा ग्रामीणों में भय व्याप्त है।

Loading

Read More