लातेहार/मनिका: अखिल भारतीय श्रमिक सम्मान यात्रा के तहत प्रखंड कार्यालय परिसर में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वर्किंग पीपल्स कलेक्शन के सदस्य राजेश उपाध्याय, प्रकाश कुमार, सुषमा शर्मा, ज्योति एका, मीनाक्षी, चिन्मयी शामल, नदीम और नितेश दास सहित कई अन्य महत्वपूर्ण लोग मौजूद रहे। राजेश उपाध्याय ने इस अवसर पर बताया कि यह यात्रा भारत के असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को एकजुट करने और उनके हक की आवाज को बुलंद करने के उद्देश्य से चलाई जा रही है। इस यात्रा के माध्यम से श्रमिकों की…