झारखंड में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी और रोहिंग्या नागरिकों की पहचान कर उन्हें राज्य से बाहर निकाला जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार विशेष टास्क फोर्स (STF) का गठन करेगी, जो इनकी पहचान करेगी और इन्हें डिटेक्शन के बाद कार्रवाई के लिए चिन्हित करेगी। केंद्र सरकार ने इस प्रक्रिया को जल्द शुरू करने के लिए झारखंड के मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। इस पत्र में राज्य के सभी जिलों में होल्डिंग सेंटर (Holding Centers) बनाने का निर्देश भी दिया गया है, ताकि पकड़े गए अवैध घुसपैठियों को कानूनी…