बरहड़वा। प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार कक्ष में बुधवार को अबुआ आवास योजना की प्रगति पर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आवास योजना के जिला समन्वयक सुमित कुमार चौबे ने की। बैठक में प्रखंड के सभी पंचायत सचिव, रोजगार सेवक एवं संबंधित कर्मियों ने भाग लिया। जिला समन्वयक ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के 260 और 2024-25 के 304 लंबित आवासों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिन लाभुकों को तीसरी किस्त जारी की जा चुकी है, उनका आवास निर्माण छठ पूजा से पहले पूरा होना चाहिए।…