विशुनपुरा प्रीमियर लीग सेमीफाइनल में कधवन पर विशुनपुरा की शानदार जीत,जीतेन्द्र गुप्ता की नाबाद पारी से विशुनपुरा ने फाइनल में प्रवेश
संवाददाता अनूप कुमार गुप्ता विशुनपुरा(गढ़वा):- गांधी क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित विशुनपुरा प्रीमियर लीग का पहला सेमीफाइनल मुकाबला गुरुवार को खेला गया। इस मुकाबले में विशुनपुरा और कधवन की टीमों के बीच रोमांचक संघर्ष देखने को मिला, लेकिन अंत में विशुनपुरा की टीम ने एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया।…