जमशेदपुर:- वृहस्पतिवार को टेल्को कॉलोनी समेत आस – पास के क्षेत्रों में सुबह से वट सावित्री पूजा की धूम रही। प्रातः काल से ही सुहागिन महिलाएं सोलह सिंगार कर वट वृक्ष के पास चहलकदमी करते दिखीं। हाथों में मेहंदी रचाई , भारतीय परिधानों में सज – धजकर विवाहित महिलाएं पूजा की थाली लिए वट वृक्ष के पास टोलियों में नजर आईं। वट वृक्ष के समीप सुहागिनों ने विधि पूर्वक पूजा अर्चना कर पति के दीर्घायु होने की कामना की। यहां सुहागिन महिलाएं वट वृक्ष के तना की परिक्रमा करते हुए…