लातेहार:- खूंटी जेल में बंद गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मो अब्दुल नासिर की अदालत में वीसी से हुई पेशी के दौरान जेल मैनुअल के अनुसार खाना व इलाज नहीं कराने की शिकायत किया है। अदालत के द्वारा पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि उन्हें एक साजिश के तहत ऐसे सेल में रखा गया है जहां किसी भी कर्मियों की ड्यूटी नहीं है। वह बिल्कुल अकेला रह रहा है जहां तबीयत खराब होने की स्थिति में भी कोई देखने वाला नहीं है। उन्होंने आगे बताया कि कारा प्रबंधन…