Views: 225
0 0
बकरीद में विधि व्यवस्था संधारण हेतु जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

बकरीद में विधि व्यवस्था संधारण हेतु जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

लातेहार संवाददाता,लातेहार:- उपायुक्त गरिमा सिंह के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त सुरजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को आगामी ईद-उल-जोहा (बकरीद) में सुरक्षा व्यवस्था व विधि व्यवस्था संधारण हेतु जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक में उप विकास आयुक्त ने कहा कि आगामी त्योहारों को देखते हुए विधि व्यवस्था…

बकरीद में विधि व्यवस्था संधारण हेतु जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न
Read Time:2 Minute, 42 Second
बकरीद में विधि व्यवस्था संधारण हेतु जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न


लातेहार संवाददाता,
लातेहार:- उपायुक्त गरिमा सिंह के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त सुरजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को आगामी ईद-उल-जोहा (बकरीद) में सुरक्षा व्यवस्था व विधि व्यवस्था संधारण हेतु जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक में उप विकास आयुक्त ने कहा कि आगामी त्योहारों को देखते हुए विधि व्यवस्था को सुदृढ़ बनाएं रखने की आवश्यकता है। साथ ही हमें विशेष एहतियात एवं निगरानी बरतने की आवश्यकता है, ताकि शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में आगामी त्योहारों को संपन्न कराया जा सके। उन्होंने सभी प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों को बकरीद पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु पूरी चौकसी बनाए रखने का निर्देश दिया। सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान यदि किसी शरारती तत्व द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह फैलाने की कोशिश की गई, तो उसके विरुद्ध कड़ी कारवाई की जाएगी। उन्होंने बकरीद पर्व पर असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने का निर्देश दिया।उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं दंडाधिकारियों को पूरी सतर्कता एवं सजगता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। सभी थाना तैयारी के साथ-साथ सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था रखें। सभी संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी एवं गश्ती करने का निर्देश दिया।बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, अपर समाहर्ता रामा रविदास, अनुमंडल पदाधिकारी,लातेहार कौशल कुमार, सिविल सर्जन डॉ अवधेश सिंह, डीएसपी मुख्यालय संजीव कुमार मिश्रा, जिला स्तरीय पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रखंड विकास पदाधिकारी, थाना प्रभारी जुड़े थे l

Loading

बकरीद में विधि व्यवस्था संधारण हेतु जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports