घाघरा:- प्रखंड के सभी पंचायत के मुखिया मुखिया संघ के बैनर तले घाघरा अंचलाधिकारी आशीष कुमार मंडल और ब्लॉक कार्यालय में सांख्यिकी पदाधिकारी को शुक्रवार को दिन के 2:30 बजे ज्ञापन सौप मुखिया के अनिश्चित कालीन धरना और कलम बंद हड़ताल की सूचना दिया। मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष राजेश बढ़ाइक ने बताया कि झारखंड सरकार को विगत 24 जुलाई 2024 एवं 29 जुलाई 2024 को मांग पत्र सौंपा गया था तथा माननीय मुख्यमंत्री से मुलाकात एवं वार्ता हेतु 20 अगस्त को समय मांगा गया था। परंतु कोई सुनवाई एवं…