लातेहार:- सिविल सर्जन कार्यालय के सरकारी कर्मचारी परमानंद को दस हजार रुपये रिश्वत लेते पलामू एसीबी की टीम ने गिरफ्तार किया हैं.प्राप्त जानकारी के अनुसार मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर वह रिश्वत मांग रहा था . गिरफ्तार परमानंद सदर अस्पताल में फार्मासिस्ट के पद पर पदस्थापित है. पलामू एसीबी की टीम परमानंद को लेकर लातेहार से पलामू के लिए रवाना हो गयी है.