लातेहार:- जिले में सड़क सुरक्षा माह-2025 के अंतर्गत समाहरणालय परिसर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला उपायुक्त श्री उत्कर्ष गुप्ता (भा.प्र.से.) ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस रथ का उद्देश्य जिले के विभिन्न प्रखंडों में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूकता फैलाना है। कार्यक्रम में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन बहुत ही मूल्यवान है और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए हमें…